Ranchi: रांची पुलिस को मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी कर दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, एक मोबाइल फोन और वाहनों को खोलने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दो मास्टर चाभियां बरामद की है.

मोराबादी से हुई पहली गिरफ्तारी
वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए एक टीम का गठन किया गया था. रविवार यानी 23 अगस्त को इस टीम ने मोराबादी स्थित पानी टंकी मैदान के पास से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम गणेश दास बताया. पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वह वहां मोटरसाइकिल चोरी करने की नीयत से घूम रहा था. गणेश दास की निशानदेही पर पुलिस ने तमाड़ के ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर उसके एक अन्य सहयोगी बुधेश्वर मुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने स्वीकार किया कि वे मिलकर रांची के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करते थे और उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बेच देते थे. लालपुर थाने की पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गणेश दास एक पेशेवर और शातिर अपराधी है. उसके खिलाफ पहले से ही गम्हरिया थाने में केस दर्ज है. वह पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है.
लालपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी बाइक
इस मामले की शुरुआत 11 अगस्त को हुई थी, जब लालपुर थाना अंतर्गत रांची कॉलेज आदिवासी ग्राउंड के पास से योगेन्द्र साव नामक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी. इस संबंध में लालपुर थाने में केस दर्ज कर किया गया था. जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी.
ALSO READ: जमशेदपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी निखार सबलोक को मारी गोली

