जमशेदपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े कारोबारी निखार सबलोक को मारी गोली

Jamshedpur: जिले के कांदरबेड़ा में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सोमवार की दोपहर अपराधियों ने जमशेदपुर के जाने-माने...

Criminals shot businessman Nikhar Sablok in broad daylight in Jamshedpur.

Jamshedpur: जिले के कांदरबेड़ा में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सोमवार की दोपहर अपराधियों ने जमशेदपुर के जाने-माने 33 वर्षीय कारोबारी निखार सबलोक को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस जानलेवा हमले में निखार सबलोक के शरीर में चार गोलियां लगी हैं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मौत हो गई.

होटल थेमाइट स्टोन के पास घटी घटना

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज निवासी निखार सबलोक का होटल समेत कई अन्य तरह के व्यवसाय हैं. वे सोमवार को किसी व्यक्तिगत या व्यावसायिक काम से कांदरबेड़ा स्थित होटल थेमाइट स्टोन गए थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने अचानक उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे कांदरबेड़ा इलाके में हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई. वारदात को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी मौके से आसानी से फरार होने में कामयाब रहे.

जांच में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों और होटल थेमाइट स्टोन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाल रही है, ताकि हमलावरों के भागने के रूट और उनकी पहचान का सुराग मिल सके.

व्यावसायिक विवाद और रंजिश के कोण से जांच

पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कई पहलुओं पर एक साथ तफ्तीश कर रही है. शुरुआती तौर पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गोलीबारी के तार किसी व्यावसायिक रंजिश, आपसी दुश्मनी या फिर रंगदारी की मांग से तो नहीं जुड़े हैं.

संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी

वारदात के बाद जिलेभर में सनसनी फैल गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही हमले के सटीक कारणों और इसमें शामिल अपराधियों का खुलासा हो पाएगा.

ALSO READ : सावन की अंतिम सोमवारी पर सजा बाबा बैद्यनाथ का दरबार, लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *