उत्पाद सिपाही मामले में आरोपी नेहा कुमारी को मिली बेल

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आरोपी नेहा कुमारी को अदालत से राहत मिली है. एजेसी योगेश कुमार...

Ranchi: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में आरोपी नेहा कुमारी को अदालत से राहत मिली है. एजेसी योगेश कुमार की अदालत में सोमवार को नेहा कुमारी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने नेहा कुमारी को जमानत दे दी.

मास्टरमाइंड समेत कई आरोपी अभी भी जेल में

मामले में मास्टरमाइंड अतुल वत्स समेत गिरोह के कई सदस्य अभी भी जेल में बंद हैं. इनमें विकास कुमार, आशीष कुमार, योगेश कुमार और मुकेश कुमार के अलावा बिहार से पकड़े गए आरोपी शामिल हैं. इनके अलावा चार अभ्यर्थी भी जेल में बंद हैं.

12 अप्रैल की रात हुआ था मामले का खुलासा

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी. इससे एक रात पहले 12 अप्रैल को तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर रटवाए जा रहे थे. बड़ी संख्या में लोगों के एक जगह जुटने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पूरे मामले का खुलासा किया.

166 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार

पुलिस ने रड़गांव से अभ्यर्थियों समेत बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मामले में सरगना, मास्टरमाइंड, महिला आरोपियों और अभ्यर्थियों को आरोपी बनाया गया. जमानत के लिए कुल 83 याचिकाएं दाखिल की गई थीं. इनमें से 78 याचिकाओं पर सुनवाई के बाद आरोपियों को जमानत मिल चुकी है.

तीन लाख में उत्तर और नियुक्ति पर 10 लाख का आरोप

जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों से परीक्षा से पहले प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने के लिए करीब तीन लाख रुपये लिए जाने थे. वहीं नियुक्ति के समय 10 लाख रुपये देने की बात तय होने का आरोप है. पुलिस की कार्रवाई के बाद इस पूरे मामले में संगठित गिरोह की भूमिका सामने आई. मामले की जांच अभी जारी है.
ALSO READ: JPSC -JSSC परीक्षा संचालन में गड़बड़ी के आरोपी पवन सिंह ने CID कोर्ट से मांगी अग्रिम बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *