Ranchi: JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में आरोपी और CID के डर से फरार चल रहे पवन सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. पवन सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. पवन सिंह की तलाश CID को है और वह एजेंसी के डर से फरार चल रहा है. CID ने इस मामले में अब तक बीस से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पवन सिंह पर परीक्षा संचालन को प्रभावित करने का आरोप है. सीआईडी ने JPSC परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है और अब तक इस केस में 20 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पवन की अग्रिम जमानत याचिका पर CID कोर्ट में कल यानी मंगलवार को सुनवाई होगी.

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के नोटिस से छात्रों को जगी न्याय की उम्मीद, आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना

