पर्व में खलल डालने वालों को सख्त चेतावनी, चतरा में हाई अलर्ट पर पुलिस

चतरा: आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया गया है. हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी...

चतरा: आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया गया है. हजारीबाग प्रक्षेत्र के डीआईजी अंजनी कुमार झा ने जिले का दौरा कर हालात का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की.

बैठक में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, सिमरिया एसडीपीओ शुभम कुमार खंडेलवाल समेत जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे. डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पूरे जिले में कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है.

गश्ती बढ़ी, अतिरिक्त बल तैनात

डीआईजी ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है. पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया गया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर छोटी-बड़ी सूचना को गंभीरता से लें और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

Also Read: रांची: त्योहारों को लेकर प्रशासन मुस्तैद, पुलिस का फ्लैग मार्च, उपद्रवियों को चेतावनी

असामाजिक तत्वों को चेतावनी

डीआईजी अंजनी कुमार झा ने साफ शब्दों में कहा कि त्योहारों में खलल डालने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

लोगों से अपील- भाईचारे के साथ मनाएं पर्व

डीआईजी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह की समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *