पलामू: बुधवार से चलेगा व्यापक नाली सफाई अभियान, दुकानदारों से सामग्री हटाने की अपील

Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में कल यानी बुधवार की शाम सात बजे से व्यापक स्तर पर नाली सफाई अभियान चलाया जाएगा....

palamu

Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में कल यानी बुधवार की शाम सात बजे से व्यापक स्तर पर नाली सफाई अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत जेपी चौक से गांधी चौक तक मुख्य बाजार की दोनों ओर की नालियों की सफाई की जाएगी. नालियों पर रखे सामान को भी हटाया जाएगा. नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों से अपील की है कि नाली पर रखे अपने सामान को सफाई अभियान से पहले हटा लें. इसके अलावा दुकान के सामने डस्ट, मोरम या अन्य सामग्री गिराकर रखने वाले दुकानदार उसे भी किनारे कर लें. सामग्री नहीं हटाने पर नगर पंचायत की टीम उसे हटाएगी और संबंधित दुकानदार से जुर्माना भी वसूला जाएगा. नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क पर बहने की समस्या बनी रहती है. बारिश के दौरान मुख्य बाजार में जलजमाव की स्थिति और गंभीर हो जाती है. अभियान के माध्यम से नालियों की सफाई के साथ जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा.

क्या बोले नगर पंचायत अध्यक्ष

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि बुधवार की शाम सात बजे से जेपी चौक से गांधी चौक तक दोनों तरफ की नालियों की सफाई की जाएगी. उन्होंने सभी दुकानदारों से नाली पर रखे सामान को हटाने की अपील की है, ताकि सफाई कार्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि दुकान के आगे डस्ट और मोरम गिराकर रखने वाले दुकानदार उसे भी हटा लें. यदि सामग्री नहीं हटाई गई तो नगर पंचायत उसे हटाएगा और संबंधित दुकानदार को जुर्माना भी देना पड़ेगा.

AlsoRead:41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा: सदर अस्पताल में जागरूकता मार्च, नेत्रदान के लिए लोगों को किया प्रेरित

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *