झारखंड में पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, 20 नवंबर तक मिलेगा मौका

Ranchi: झारखंड के ST, SC और OBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी बड़ी खबर है. आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय...

Applications for the post-matric scholarship in Jharkhand have begun; the window remains open until November 20.

Ranchi: झारखंड के ST, SC और OBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी बड़ी खबर है. आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है. विद्यार्थी ई-कल्याण पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 और 2026-27 के लिए अलग-अलग आवेदन की समय-सीमा जारी की है.

2025-26 के छात्रों के लिए 25 सितंबर तक मौका

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के पात्र विद्यार्थी 25 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे. आवेदन के बाद संबंधित कॉलेज या संस्थान के Institute Nodal Officer (INO) इसकी जांच करेंगे. इसके बाद जिला स्तर पर District Nodal Officer (DNO) आवेदन का सत्यापन करेंगे. दोनों स्तरों पर सत्यापन की प्रक्रिया अगले आदेश तक जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: पटना में छात्रों का प्रदर्शन, CM हाउस घेराव के लिए निकले अभ्यर्थी; बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ी भीड़

2026-27 के लिए 20 नवंबर अंतिम तारीख

नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए भी आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो गई है. इस सत्र के विद्यार्थी 20 नवंबर 2026 तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे. इसके अलावा 2026-27 सत्र में शामिल होने वाले शैक्षणिक संस्थानों के लिए ई-कल्याण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. संस्थान 25 सितंबर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकेंगे.

आवेदन से पहले दस्तावेज और जानकारी जांच लें

विभाग ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें. आवेदन अंतिम रूप से जमा करने से पहले नाम, शैक्षणिक विवरण, बैंक खाते और अन्य जरूरी जानकारी की अच्छी तरह जांच कर लें. छात्रवृत्ति का लाभ झारखंड पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनावली, 2022 के प्रावधानों के अनुसार पात्र विद्यार्थियों को दिया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *