चाईबासा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. DC...

Illicit liquor

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. DC और अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर मंगलवार को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लातरसिका में अवैध चुलाई शराब के निर्माण के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने 8 अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान करीब 100 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. वहीं, शराब तैयार करने के लिए भट्ठियों पर रखा करीब 3,000 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई

विभाग के अनुसार, सभी भट्ठी संचालकों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. कार्रवाई के क्रम में 8 फरार अभियोग भी दर्ज किए गए. इसके अलावा उत्पाद विभाग की टीम ने लाइसेंसी शराब दुकानों के नियमित निरीक्षण के तहत भगत सिंह चौक और पदमपुर स्थित कंपोजिट शराब दुकानों का औचक निरीक्षण किया. दुकान संचालकों को निर्धारित नियमों के अनुसार दुकान चलाने, MRP पर ही शराब की बिक्री करने और अनुज्ञप्ति की सभी शर्तों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया. उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है.

Also Read : बोकारो पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए 78 गुम हुए मोबाइल, असली मालिकों को सौंपे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *