कोडरमा पुलिस की बड़ी सफलता: मोबाइल दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चार गिरफ्तार

Koderma: पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर जिले में चोरी एवं आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस...

koderma police

Koderma: पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर जिले में चोरी एवं आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू बाजार स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए शत-प्रतिशत सामान बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दुकानदार उमेश कुमार पिता स्व. रघुनंदन साव, ग्राम जामू, थाना मरकच्चो के लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना कांड संख्या 56/26, दिनांक 23.08.2026, धारा 334(2)/303(2) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस निरीक्षक, डोमचांच अंचल के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया, जिसमें तकनीकी शाखा के कर्मियों को भी शामिल किया गया. टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, संदिग्धों से पूछताछ और डॉग स्क्वायड की मदद से वैज्ञानिक अनुसंधान किया. लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. उनकी निशानदेही पर चोरी गए सभी सामान बरामद किए गए. साथ ही घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, हेक्सा ब्लेड और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं. गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी

साहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, साकिन पांडेयडीह, आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेंद्र साव, सोनू कुमार, पिता टुनटुन करसरा – तीनों साकिन गावागढ़ चट्टी, थाना राजधनवार, जिला गिरिडीह

कुल बरामदगी

– एंड्रॉयड मोबाइल – 31 अदद

– कीपैड मोबाइल – 23 अदद

– ईयर बड्स – 10 अदद

– स्मार्ट वॉच – 3 अदद

– नगद राशि – 3855 रुपये

– पावर एडॉप्टर – 2 अदद

– मोटरसाइकिल – 2 अदद (एक KTM बिना नंबर, एक पल्सर 220 नंबर JH11AQ 2911)

– पिस्तौल जैसा दिखने वाला लाइटर – 1 अदद

– लोहे का सब्बल – 1, हेक्सा ब्लेड – 1, काला बैग – 2

छापामारी दल में शामिल

पु.अ.नि. बमबम कुमार (थाना प्रभारी मरकच्चो), पु.अ.नि. प्रेम कुमार (प्रभारी तिलैया डैम ओपी), पु.अ.नि. नफीश अहमद (मरकच्चो थाना), पु.अ.नि. कार्तिक सिंह मुंडा (मरकच्चो थाना) एवं सशस्त्र बल मरकच्चो थाना के शामिल थे.

AlsoRead:हादसों पर लगेगी लगाम! पश्चिमी सिंहभूम में दुर्घटना संभावित स्थलों पर बढ़ाई जा रही सुरक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *