रांची: फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में बच्चों ने पेश की प्रतिभा, राखी और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Ranchi: बरियातू स्थित फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में राखी एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा...

Ranchi: बरियातू स्थित फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में राखी एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां, ग्रीटिंग कार्ड तथा विभिन्न प्रकार की क्राफ्ट कलाकृतियां तैयार कीं. बच्चों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों ने सभी का मन मोह लिया. उनकी कल्पनाशीलता, मेहनत और सृजनात्मक सोच की सराहना की गई.

रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों का बढ़ता है आत्मविश्वास

इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासक प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों की प्रतिभा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए. इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, कल्पनाशीलता, कला-कौशल और टीम भावना को विकसित करती हैं. उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनकी शानदार प्रस्तुतियों के लिए बधाई दी और कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *