लोहरदगा: जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, अमन-अदब और भाईचारे के साथ शामिल होने की अपील: रउफ अंसारी

Lohardaga: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा एवं ओलमा-ए-कराम की संयुक्त रहनुमाई में बुधवार को जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा....

जुलूसे मोहम्मदी के मार्ग और आयोजन की जानकारी देते अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी
जुलूसे मोहम्मदी के मार्ग और आयोजन की जानकारी देते अंजुमन इस्लामिया के पदाधिकारी

Lohardaga: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा एवं ओलमा-ए-कराम की संयुक्त रहनुमाई में बुधवार को जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा. अंजुमन इस्लामिया के सदर रउफ अंसारी एवं सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर तमाम अहले लोहरदगा और आशिकाने रसूल से जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है. जारी बयान के अनुसार जुलूस का आगाज सुबह 9 बजे जमा मस्जिद, लोहरदगा के पास से होगा. जुलूस जमा मस्जिद से निकलकर बाला तालाब, बगरू मोड़, टीपू सुल्तान चौक, कुरैशी मोहल्ला, इमली चौक होते हुए पुनः टीपू सुल्तान चौक पहुंचेगा. इसके बाद अमला टोली, समर बाजार, राजेंद्र भवन, पावरगंज, साइडिंग, बाबा मठ होते हुए पावरगंज चौक, न्यू रोड, बिलाल मस्जिद, अलका सिनेमा, अंजुमन मोहल्ला और भट्ठी मोड़ से होकर जमा मस्जिद पहुंचेगा. इसके बाद जुलूस मेन रोड, गुड़री बाजार, हनुमान मंदिर, नौवाटोली, तेतरतर, बालिका स्कूल और थाना रोड होते हुए पुनः जमा मस्जिद पहुंचेगा, जहां दुआ के बाद जुलूस का समापन किया जाएगा.

अमन और भाईचारे का संदेश देगा जुलूस

अंजुमन इस्लामिया ने कहा कि जुलूसे मोहम्मदी महज एक जुलूस नहीं, बल्कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के प्रति अकीदत, मोहब्बत और वफादारी के इजहार का मुबारक अवसर है. यह दिन आपसी भाईचारे, इंसानियत, सब्र, अमन और मोहब्बत का पैगाम देता है. अंजुमन ने विशेष रूप से नौजवानों से जुलूस की नज्म-ओ-नसक और पुरअमन माहौल बनाए रखने में सहयोग की अपील की है. नारेबाजी के दौरान अदब और तहजीब का ख्याल रखने, किसी की दिलआजारी नहीं करने तथा किसी भी धर्म या समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधि से पूरी तरह परहेज करने की अपील की गई है.

सदर रउफ अंसारी और सेक्रेटरी शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि जुलूस में सभी लोग अकीदत, अनुशासन, अमन और आपसी भाईचारे के साथ शामिल हों, ताकि ईद मिलादुन्नबी का यह मुबारक अवसर लोहरदगा की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द का खूबसूरत संदेश दे.

ALSO READ: रांची में अवैध होर्डिंग पर निगम का डंडा, 95% होर्डिंग नियमों के खिलाफ मिले

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *