पुरुलिया: तृणमूल शासित टुनटुरी-सुइसा पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित, प्रमुख अष्टमी कुइरी पद से हटीं

Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बाघमुंडी ब्लॉक की टुनटुरी-सुइसा ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस शासित प्रमुख अष्टमी कुइरी के खिलाफ...

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान पंचायत कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस बल
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान पंचायत कार्यालय के बाहर तैनात पुलिस बल

Purulia: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बाघमुंडी ब्लॉक की टुनटुरी-सुइसा ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस शासित प्रमुख अष्टमी कुइरी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है.

जानकारी के अनुसार, 21 सदस्यीय इस पंचायत में 13 सदस्यों ने 17 अगस्त को प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था. इनमें 5 BJP, 6 तृणमूल और 2 कुर्मी समाज समर्थित निर्दलीय सदस्य शामिल थे.

13 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में किया मतदान

मंगलवार को पंचायत कार्यालय में कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ. बैठक में कुल 13 सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. इसके बाद तृणमूल प्रमुख अष्टमी कुइरी को पद से हटा दिया गया. बताया जा रहा है कि उप प्रधान समीर महतो ने प्रमुख पर मनमानी का आरोप लगाते हुए BJP का दामन थाम लिया है.

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विभूति राजक, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष जगदीश कुमार, OBC मोर्चा जिलाध्यक्ष माणिक मांझी, जिला उपाध्यक्ष ललिता मुरा, जिला समिति सदस्य गौतम कुइरी, भाजपा नेता फूलचंद कुइरी, उपेन गोप सहित अन्य नेता उपस्थित थे.

ALSO READ: चतरा में नाबालिग से बाल मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी समेत दारोगा पति सस्पेंड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *