Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद : गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर पुलिस ने किया कुर्की-जब्ती की कार्रवाई.

धनबाद : गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए मंगलवार को उसके वासेपुर स्थित आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई...

धनबाद :  गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसते हुए मंगलवार को उसके वासेपुर स्थित आवास पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई. कमर मखदूमी रोड स्थित घर पर सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक टीम की हलचल तेज रही. विधि-व्यवस्था प्रभारी नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था.

अधूरी प्रक्रिया पूरी करने पहुंची थी टीम

प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई पूर्व में की गई कुर्की-जब्ती के दौरान बची हुई प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए की गई. सूत्रों के मुताबिक पिछली कार्रवाई में कुछ संपत्तियां और ढांचे जब्त होने से रह गए थे. मंगलवार को संयुक्त टीम ने घर की छत पर लगे लोहे के भारी शेड को उखाड़ कर जब्त किया. अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *