Click Here
Click Here
Click Here

पान-गुटका थूकने वालों की खैर नहीं! स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 में निगम की हाई प्रेशर सफाई

रांची: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत शहर को चमकाने के लिए नगर निगम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गया है....

रांची: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के तहत शहर को चमकाने के लिए नगर निगम पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर गया है. शहर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में हाई प्रेशर वाटर गन से रेड स्पॉट्स की विशेष सफाई की जा रही है. वर्षों से जमे पान-गुटका के दाग और गंदगी को पूरी तरह हटाया जा रहा है.

निगम की अलग-अलग टीमें सुबह से लेकर देर शाम तक अभियान चला रही हैं. बाजार क्षेत्र, बस स्टैंड, सरकारी भवनों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि शहर स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन कर सके.

सार्वजनिक स्थान पर थूकना अब पड़ेगा महंगा

नगर निगम ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थलों पर पान, गुटका या तंबाकू थूकना दंडनीय अपराध है. ऐसा करते पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. निगरानी दल सक्रिय कर दिए गए हैं और नियम तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और शहर को गंदा करने से बचें.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *