Click Here
Click Here
Click Here

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी किये इंटरमीडिएट के नतीजे, साइंस में आदित्य, कॉमर्स में अदिति और आर्ट्स में निशु ने किया टॉप

Patna: आज, 23 मार्च 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए. बोर्ड ने तीनों...

Patna: आज, 23 मार्च 2026 को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए. बोर्ड ने तीनों संकायों का परिणाम जारी कर दिया है. कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 85.19 फीसदी रहा. छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.23 फीसदी है. वहीं, छात्रों का पास प्रतिशत 84.09 फीसदी रहा. आर्ट्स और कॉमर्स ने छात्राओं ने टॉप किया है और विज्ञान में छात्र टॉपर रहा. कुल 26 टॉपर्स के नामों की घोषणा की गयी है जिसमें से 19 टॉपर्स लड़िकयां हैं.

साइंस में आदित्य प्रकाश अमन ने किया टॉप

बता दें कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 500 में 481 अंकर लाकर टॉप किया है. वहीं सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा कुमारी ने 479 अंकर लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया जबकि बेगूसराय की अनामिका कुमारी 478 अंकर लाकर तीसरा स्थान हासिल किया. दरभंगा के सत्यम कुमार ने 476 वहीं मुजफ्फरपुर की पलक कुमारी ने 475 अंक हासिल किया.

कॉमर्स में अदिति कुमार ने किया टॉप

कॉमर्स में पटना की अदिति कुमारी ने 480 अंक लाकर टॉप किया है. वहीं पटना की ही माही कुमारी और निशिका श्री ने क्रमश: 476 और 475 अंक के साथ दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया.

ऑर्ट्स में गया की निशु कुमारी ने किया टॉप

गया कि निशु कुमारी ने 479 अंक लाकर आर्ट्स में टॉप किया है. दूसरे स्थान पर सीतामढ़ी की सिद्धि शिखा, लखीसराय के चंद्रदीप कुमार और पूर्णिया के एमडी लकी अंसारी दूसरा स्थान हासिल किया है. तीसरे स्थान पर पश्चिम चंपारण की नसरीन परवीन, नालंदा की साजिया अंसारी, दरभंगा की निशु कुमारी और सहरसा के आदर्श ने 477-477 अंक हासिल किया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *