डेस्क जॉब में घंटों बैठना खतरनाक: ब्लड क्लॉट का बढ़ता खतरा, जानिए बचाव के तरीके

  News Desk: इन दिनों लोगों की जीवनशैली तेजी से बदल रही है. बढ़ते काम के दबाव के कारण ज्यादातर लोग ऑफिस...

 

News Desk: इन दिनों लोगों की जीवनशैली तेजी से बदल रही है. बढ़ते काम के दबाव के कारण ज्यादातर लोग ऑफिस में रोज़ाना 8-9 घंटे तक लगातार कुर्सी पर बैठे रहते हैं. अगर आपकी दिनचर्या भी ऐसी ही है, तो अब सतर्क होने का समय है.

एक्सपर्ट्स के अनुसार, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने की आदत युवाओं में ‘डीप वेन थ्रोम्बोसिस’ (DVT) जैसी गंभीर समस्या का जोखिम बढ़ा रही है। इस विषय पर Max Super Speciality Hospital के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी विभाग से जुड़े एसोसिएट डायरेक्टर Dr. Sujit Narayan बताते हैं कि आसान शब्दों में समझें तो यह ‘सिटिंग डिजीज’ क्या होती है और इसका आपके पैरों की नसों पर किस तरह असर पड़ता है.

यह स्थिति इसलिए गंभीर मानी जा रही है क्योंकि पहले यह समस्या मुख्यतः बुजुर्गों या सर्जरी के बाद लंबे समय तक बिस्तर पर रहने वाले मरीजों में देखी जाती थी. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं—40 साल से कम उम्र के 10 से 25 प्रतिशत तक स्वस्थ दिखने वाले और डेस्क जॉब करने वाले युवा भी इसकी गिरफ्त में आने लगे है.

घंटों बैठना क्यों खतरनाक? खून पर पड़ता है सीधा असर

लंबे समय तक एक ही जगह बैठे रहने से शरीर में खून का प्रवाह प्रभावित होने लगता है, जो आगे चलकर थक्के बनने का कारण बन सकता है. इसके पीछे तीन बड़े कारण होते हैं:

  • पैरों की मूवमेंट कम होना 

जब आप घंटों तक बिना हिले बैठे रहते हैं, तो पैरों की मांसपेशियां एक्टिव नहीं रहतीं. इससे खून का सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है और वह नीचे की ओर जमा होने लगता है.

  •  नसों पर लगातार दबाव

एक ही पोजीशन में लंबे समय तक बैठे रहने से नसों की अंदरूनी सतह पर दबाव बढ़ता है, जिससे उनका सामान्य कामकाज प्रभावित होता है.

  •  खून का गाढ़ा होना

कम पानी पीना, ज्यादा देर तक बैठे रहना और अनियमित लाइफस्टाइल खून को गाढ़ा बना सकती है. ऐसे में ब्लड क्लॉट बनने की संभावना और बढ़ जाती है.  इसलिए जरूरी है कि बीच-बीच में उठें, शरीर को एक्टिव रखें और हाइड्रेशन का ध्यान दें, ताकि यह खतरा कम हो सके.

कैसे करें खुद को सुरक्षित?

इस खतरे से बचने के लिए डॉक्टर कुछ आसान लेकिन असरदार आदतें अपनाने की सलाह देते हैं:

हर घंटे ब्रेक लें

लगातार बैठे रहने के बजाय हर 50–60 मिनट में उठें और कम से कम 5 मिनट तक टहलें या हल्की मूवमेंट करें.

पानी पीना न भूलें

शरीर में पानी की कमी खून को गाढ़ा बना सकती है. इसलिए अपने पास पानी रखें और दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीते रहें.

बैठने का तरीका सुधारें

एक पैर पर दूसरा पैर चढ़ाकर बैठने से बचें. इससे नसों पर दबाव पड़ता है और ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है.

छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप इस गंभीर खतरे से खुद को काफी हद तक सुरक्षित रख सकते है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *