Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी पर सुरक्षा पुख्ता: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने तीन जिलों में तैनात किए सीनियर IPS अधिकारी

रांची: रामनवमी पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है....

रांची: रामनवमी पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, राज्य के तीन संवेदनशील जिलों में डीआईजी रैंक के तीन अधिकारियों की विशेष प्रतिनियुक्ति की गई है. ये अधिकारी संबंधित जिलों में कैंप करेंगे और अपनी व्यक्तिगत देखरेख में जुलूस एवं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे.

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

नौशाद आलम अंसारी (डीआईजी विशेष शाखा) को हजारीबाग में प्रतिनियुक्त किया गया है.

संजीव कुमार (डीआईजी विशेष शाखा) को गिरिडीह जिला में प्रतिनियुक्त किया गया है.

वाई एस रमेश (डीआईजी एससीआरबी) को लोहरदगा जिला में प्रतिनियुक्त किया गया है.

निगरानी और सुरक्षा के सख्त निर्देश

पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रतिनियुक्त किए गए ये वरिष्ठ अधिकारी संबंधित जिलों में रामनवमी जुलूस के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करेंगे.

यह आदेश आईजी अभियान झारखंड द्वारा निर्गत किया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *