Click Here
Click Here
Click Here

रामनवमी पर तपोवन मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले प्रभु श्रीराम के आदर्शों में ही सबका कल्याण

रांची: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना...

रांची: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ राजधानी चुटिया के निवारणपुर स्थित ऐतिहासिक तपोवन मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान श्री राम और माता जानकी की विधिवत पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा.

आस्था का जनसैलाब और सुरक्षा के कड़े इंतजाम:

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. वहीं, दूसरी ओर अपने आराध्य के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे. जय श्रीराम के उद्घोष के बीच मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक पूजा संपन्न की और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया.

मुख्यमंत्री का संदेश: एकता और संस्कृति का प्रतीक है रामनवमी:

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आदर्श हैं. उन्होंने पर्व के महत्व पर जोर देते हुए कहा रामनवमी का यह महापर्व हमारी आपसी एकता, बंधुत्व और सौहार्द को दर्शाता है. यह सदियों से चली आ रही हमारी समृद्ध परंपरा और संस्कृति को और अधिक मजबूती प्रदान करता है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि हम भगवान श्री राम के जीवन मूल्यों और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें, तो इसमें पूरे समाज और मानव जाति का कल्याण निहित है. उन्होंने प्रभु के चरणों में शीश नवाकर समस्त झारखंडवासियों की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *