संवाद : पीएम मोदी ने असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से की बातचीत, कहा- ‘बीते एक दशक में असम में हुआ तेज विकास’

Delhi : सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद’ नामक जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम...

Delhi : सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद’ नामक जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत नमो ऐप के माध्यम से असम के पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की. इस बातचीत में पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार जाने और उन्हें चुनाव में जीत के लिए कड़ी मेहनत का गुरुमंत्र दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने बीते एक दशक में असम में तेज विकास होने की बात भी कही.

ये भी पढ़ें : सरकारी खर्चों का पक्का हिसाब अधूरा, कोषागार में 96.71 करोड़ के डीसी बिल लंबित

असम की विकास के लिए सबसे पहली शर्त शांति : पीएम मोदी

असम में भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सबसे पहली शर्त शांति है. उन्होंने कहा कि राज्य लंबे समय तक अस्थिता से जूझा है, लेकिन पिछले दशक में चीजें बदल गई हैं. प्रधानमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्होंने पहली बार वोट करने जा रहे मतदाताओं को पूर्व की कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल को याद दिलाने की जरूरत है और एक छोटी सी गलती राज्य को पीछे धकेल सकती है. पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा-एनडीए की सरकार की जीत की हैट्रिक के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की. उन्होंने कहा ‘असम में भाजपा का तगड़ा जनाधार है, लेकिन मैं आपके भी इस पर विचार जानना चाहता हूं.’

ये भी पढ़ें : आय से अधिक संपत्ति केस- ACB ने नहीं दी चार्जशीट, IAS विनय चौबे को मिली डिफॉल्ट बेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *