Click Here
Click Here
Click Here

कोयला माफियाओं में हड़कंप : कतरास में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, अवैध मुहानों को भरने का सख्त आदेश

Dhanbad/Katras: कोयलांचल में अवैध खनन के काले साम्राज्य पर प्रशासन ने सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है. गुरुवार को अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM)...

Dhanbad/Katras: कोयलांचल में अवैध खनन के काले साम्राज्य पर प्रशासन ने सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है. गुरुवार को अनुमंडल दंडाधिकारी (SDM) लोकेश बारंगे के नेतृत्व में बाघमारा अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध कोयला खनन के खिलाफ एक व्यापक और सघन छापेमारी अभियान चलाया गया.

ये भी पढ़ें : रांची: होटवार जेल होगा और हाईटेक, 571 नए सीसीटीवी कैमरों पर होंगे 14.82 करोड़ खर्च

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रमुख ठिकानों पर दबिश

प्रशासन की टीम ने कतरास और तेतुलमारी थाना क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक संवेदनशील ठिकानों पर अचानक छापेमारी की, जिसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
लकड़का (कतरी नदी का तटीय क्षेत्र)
गजलीटांड
रामकनाली (सूर्य मंदिर के समीप)
खास सिजुआ (तेतुलमारी)

अधिकारियों को सख्त चेतावनी, “खानापूर्ति नहीं, कार्रवाई चाहिए”

छापेमारी के दौरान एसडीएम लोकेश बारंगे का कड़ा रुख देखने को मिला. उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, “अवैध खनन के खिलाफ शत-प्रतिशत कार्रवाई होनी चाहिए. यदि केवल खानापूर्ति पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों पर मैं स्वयं कड़ी कार्रवाई करूंगा.”

एसडीएम ने और भी कई निर्देश जारी किये

– सभी अवैध मुहानों की तत्काल डोजरिंग (भराई) सुनिश्चित की जाए
– कार्रवाई के साक्ष्य के तौर पर फोटो और वीडियो के साथ विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाए
– अवैध कोयला और परिवहन में लगे वाहनों को तुरंत जब्त किया जाए

ये भी पढ़ें : नाबालिग लड़की की हत्या मामले की जांच करने हजारीबाग पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम, प्रशासन पर असहयोग करने का आरोप

टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी

इस बड़ी कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन, माइनिंग विभाग और बीसीसीएल का साझा समन्वय देखने को मिला. मौके पर मुख्य रूप से ये अधिकारी मौजूद रहे.
गिरिजानंदन किस्कू (अंचल अधिकारी, बाघमारा)
सुधाकर प्रसाद (महाप्रबंधक, बीसीसीएल कतरास क्षेत्र)
प्रवीण कुमार (थाना प्रभारी, कतरास)
विवेक चौधरी (थाना प्रभारी, तेतुलमारी)

कार्रवाई के दौरान माइनिंग विभाग के अन्य अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *