Click Here
Click Here
Click Here

रांची में एलपीजी वितरण पर सख्ती: होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर FIR के निर्देश

  रांची: जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर जिला...

 

रांची: जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, समय पर होम डिलीवरी सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में गैस तेल कंपनियों के उच्च अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

 होम डिलीवरी व्यवस्था अनिवार्य

बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एलपीजी गैस सिलेंडर की डिलीवरी हर हाल में उपभोक्ताओं के घर पर ही की जाए. किसी भी उपभोक्ता को गैस गोदाम या डिपो से सिलेंडर उठाने के लिए नहीं भेजा जाएगा. होम डिलीवरी व्यवस्था को अनिवार्य रूप से लागू करने पर जोर दिया गया

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

 छोटे सिलेंडर के लिए विशेष व्यवस्था

उपायुक्त ने कहा कि तत्काल आवश्यकता की स्थिति में उपभोक्ता गैस एजेंसी से 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर ले सकते हैं, लेकिन सामान्य 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही होगी.

कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

बैठक में कालाबाजारी को लेकर कड़ी चेतावनी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति, एजेंसी संचालक या कर्मचारी गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग या निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री करते पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस पूरे मामले की निगरानी जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार करेंगे.

 गैस गोदामों में भीड़ नियंत्रण के निर्देश

गैस गोदामों में भीड़ नियंत्रण को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं. आवश्यकतानुसार कुछ स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी, ताकि अव्यवस्था न फैले. एजेंसियों को सख्ती से कहा गया है कि किसी भी स्थिति में गोदाम से सीधे सिलेंडर का वितरण न किया जाए.

 आपूर्ति बाधाओं पर भी हुई चर्चा

बैठक में संभावित आपूर्ति बाधाओं पर भी चर्चा हुई. उपायुक्त ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे पैनिक बुकिंग से बचें और निर्धारित सीमा के अनुसार ही गैस बुक करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सके.

 आम नागरिकों से अपील

उपायुक्त ने आम नागरिकों से आग्रह किया कि गैस सिलेंडर के लिए लाइन में न लगें, क्योंकि सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी. केवल अत्यावश्यक स्थिति में ही छोटे सिलेंडर के लिए एजेंसी का रुख करें.

बैठक में अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी रांची कुमार रजत, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडेय सहित गैस कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. कंपनियों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया.

 उपभोक्ताओं की सुविधा पर प्रशासन का जोर

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि उपभोक्ताओं की सुविधा और गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *