Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में तेल टैंकर पलटा, पुलिस के सामने ही तेल लूटने में जुटे ग्रामीण

Koderma: जिले के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघातरी पंचायत स्थित बंदरचुआ में शुक्रवार रात तेल से लदा एक...

Oil tanker
तेल लूटने में जुटे ग्रामीण

Koderma: जिले के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघातरी पंचायत स्थित बंदरचुआ में शुक्रवार रात तेल से लदा एक टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गया और तेल निचे गिरने लगा, जिसे ग्रामीण पुलिस के सामने ही लूटने लगे. मिली जानकारी के अनुसार, तेल टैंकर हल्दिया से तेल लेकर नेपाल जा रहा था तभी कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टैंकर में टक्कर मार दी. इससे टैंकर का नोजल टूट गया और ब्रेक भी फेल हो गया.

चालक ने आगे चल रही बस और दूसरे वाहन को बचाने के लिए टैंकर को सड़क किनारे करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए बाधित यातायात को सुचारु कराने में जुट गई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: सरकारी निर्देश बेअसर! गिरिडीह में खुलेआम बिक रहे नशा पदार्थ, पेट्रोल और गुटखा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *