Click Here
Click Here
Click Here

सरकारी निर्देश बेअसर! गिरिडीह में खुलेआम बिक रहे नशा पदार्थ, पेट्रोल और गुटखा

Giridih: झारखंड सरकार द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती बरतने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाने के...

Giridih News
खुलेआम बिक रहे नशा पदार्थ

Giridih: झारखंड सरकार द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री पर सख्ती बरतने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के निर्देश दिए जाने के बावजूद गिरिडीह शहर में हालात कुछ और ही नजर आ रहे हैं. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में खुलेआम नशा पदार्थ, पेट्रोल और प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री जारी है. शहर के कई इलाकों में सड़क किनारे अस्थायी दुकानों और पान गुमटियों में बिना किसी रोक-टोक के गुटखा एवं अन्य नशा पदार्थ बेचे जा रहे हैं. वहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए बोतलों और गैलनों में पेट्रोल की खुलेआम बिक्री भी की जा रही है, जिससे कभी भी आगजनी जैसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

प्रशासनिक कार्रवाई के दावों के बावजूद अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद

स्थानीय लोगों का कहना है, कि प्रशासनिक कार्रवाई के दावों के बावजूद अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं. नशा पदार्थों की आसान उपलब्धता युवाओं को गलत राह पर ले जा रही है, जबकि खुले में पेट्रोल की बिक्री आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई है.
लोगों ने जिला प्रशासन से ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है. उनका कहना है कि सरकार के निर्देशों का पालन तभी संभव होगा जब संबंधित विभाग और प्रशासन जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में अवैध नशा कारोबार और प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है, लेकिन गिरिडीह शहर में मौजूदा स्थिति इन निर्देशों की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रही है.

यह भी पढ़ें: आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम हमला मामला: लोहरदगा पहुंची एटीएस टीम, आरोपितों के घरों में की पूछताछ, जांच तेज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *