Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह : नए नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ ने ग्रहण किया पदभार ग्रहण, कहा- जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे, शहर को स्वच्छ-सुंदर बनाएंगे

Giridih: गिरिडीह के नए नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया. नगर आयुक्त का पद खाली रहने...

Giridih: गिरिडीह के नए नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया. नगर आयुक्त का पद खाली रहने के कारण बिजय सिंह बिरुआ ने स्वतः अपना पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान उप नगर आयुक्त प्रशान्त कुमार ने नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ का स्वागत किया. इस मौके पर मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत नगर निगम के तमाम कर्मी मौजूद रहे. पदभार ग्रहण के बाद अधिकारियों और कर्मियों ने नए नगर आयुक्त का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. बता दें कि बिजय सिंह बिरुआ गिरिडीह में अपर समाहर्ता के पद पर दो वर्षों तक कार्य कर चुके हैं. अब उन्हें नगर निगम की जिम्मेदारी मिली है.

यह भी पढ़ें: आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम हमला मामला: लोहरदगा पहुंची एटीएस टीम, आरोपितों के घरों में की पूछताछ, जांच तेज

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर रहेगा जोर

पदभार संभालने के बाद नगर आयुक्त बिजय सिंह बिरुआ ने कहा कि सरकार की हर जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे. उनकी प्राथमिकता शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है. नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष जोर दिया जाएगा. वहीं गिरिडीह नगर निगम के निवर्तमान उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक का स्थांतरण होने पर उन्हें मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत तमाम नगर निगम के कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी और उनके कार्यों की सराहना की.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस में घमासान, सहयोगियों को गद्दार बताना दोहरी राजनीति : प्रतुल शाहदेव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *