रांची: अब गहने-पैसे नहीं, रसोई गैस पर चोरों की नजर, एक ही घर से दो बार सिलेंडर ले चोरी कर फरार हुआ चोर

रांची: नामकुम इलाके में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.अब तक आपने चोरों द्वारा सोना, चांदी या नकदी उड़ाने की...

Oplus_16908288

रांची: नामकुम इलाके में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.अब तक आपने चोरों द्वारा सोना, चांदी या नकदी उड़ाने की खबरें सुनी होंगी, लेकिन नामकुम में चोर अब कीमती सामानों को हाथ तक नहीं लगा रहे और सीधे रसोई गैस सिलेंडर को अपना निशाना बना रहे हैं. घटना शनिवार की है, जहां नामकुम की हाईटेंशन कॉलोनी में चोरों के हौसले इतने बुलंद दिखे कि उन्होंने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर कृष्ण कांत चौधरी के घर में दाखिल हुआ. सबसे पहले उसने वहां रखा गैस से भरा हुआ सिलेंडर उठाया और फरार हो गया. हैरानी तो तब हुई जब वह चोर चंद मिनटों बाद दोबारा उसी घर में वापस लौटा. इस बार उसने उसी मकान में रह रहे किराएदार के खाली सिलेंडर पर हाथ साफ किया और उसे लेकर भी फरार हो गया. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ होकर चोर एक ही घर को दो बार निशाना बनाता है. स्थानीय लोगों का मानना है कि इलाके में जिस तरह से रसोई गैस की किल्लत और कीमतें बढ़ रही हैं, शायद यही वजह है कि चोर अब घरेलू गैस सिलेंडरों को आसान और कीमती शिकार मान रहे हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *