Click Here
Click Here
Click Here

महिला ने HIV संक्रमित होने की बात छिपाई, RIMS में कराया ऑपरेशन, डॉक्टरों में संक्रमण का डर

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला मरीज ने अपने HIV संक्रमित होने...

Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला मरीज ने अपने HIV संक्रमित होने की बात छिपा ली और डॉक्टरों ने सामान्य प्रक्रिया के तहत उसका ऑपरेशन कर दिया. बाद में सच्चाई सामने आने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया.

3 साल से HIV संक्रमित

जानकारी के मुताबिक, महिला पिछले करीब 3 साल से HIV से संक्रमित थी और नियमित इलाज भी करा रही थी. इसके बावजूद उसने भर्ती के समय डॉक्टरों को इसकी जानकारी नहीं दी, जिससे ऑपरेशन सामान्य तरीके से कर दिया गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: झारखंड में गैस सिलेंडर से जुड़े दो बड़े हादसे: धनबाद में विस्फोट से दो की मौत, गिरिडीह में पलटा सिलेंडरों से लदा ट्रक

ऐसे खुला पूरा मामला

शनिवार को सदर अस्पताल से सूचना मिली कि मरीज HIV पॉजिटिव है और उसकी रिपोर्ट पहले से दर्ज है। इसके बाद RIMS प्रशासन और डॉक्टरों में अफरा-तफरी मच गई।

डॉक्टरों ने तुरंत उठाया बड़ा कदम

ऑपरेशन में शामिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ में संक्रमण का खतरा बढ़ गया. एहतियात के तौर पर सभी ने तुरंत Post-Exposure Prophylaxis (PEP) दवाएं लेना शुरू कर दिया है, जो संभावित संक्रमण से बचाव के लिए दी जाती हैं.

क्यों है मामला गंभीर?

HIV एक गंभीर संक्रमण है, जो खून या शरीर के तरल पदार्थ से फैल सकता है. ऐसे मामलों में सही जानकारी छिपाना न सिर्फ डॉक्टरों बल्कि अन्य मरीजों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *