Pakur: पाकुड़ जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में एसपी निधि द्विवेदी के नेतृत्व में पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
लगातार कार्रवाई
पुलिस ने बीते करीब 10 महीनों के भीतर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. यह अभियान 01 जून 2025 से 04 अप्रैल 2026 तक लगातार जारी रहा.
76 गिरफ्तारी
इस दौरान पुलिस ने कुल 76 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
