रांची : तमाड़ के सलगाडीह-बांकू सड़क निर्माण की बड़ी बाधा दूर, जल्द शुरू होगा काम, विधायक विकास मुंडा का प्रयास रंग लाया

Tamar/Ranchi: तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है. वर्षों से प्रतीक्षित सलगाडीह मोड़...

Tamar/Ranchi: तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है. वर्षों से प्रतीक्षित सलगाडीह मोड़ (NH-33) से बांकू (MDR-028) तक सड़क पुनर्निर्माण परियोजना अब जल्द धरातल पर उतरने जा रही है, इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य में लंबे समय से अटकी भूमि एवं NOC प्रक्रिया की सबसे बड़ी बाधा अब दूर हो गई है. अब निर्माण कार्य का रास्ता लगभग साफ हो चुका है. तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा के लगातार प्रयास, विभागीय समन्वय और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी गंभीर पहल का परिणाम माना जा रहा है. इस संबंध में विधायक विकास मुंडा ने लगातार संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पत्राचार, बैठक किया. फॉलोअप के बाद अब पथ निर्माण विभाग की ओर से प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया है.

ये भी पढ़ें : BREAKING: झारखंड में शिकायतों के निपटारे को लेकर कल बड़ी बैठक, गृह विभाग ने DGP को लिखा पत्र

जनता को बेहतर सड़क मिलना चाहिए : विधायक

झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग, रांची द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में 17.533 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण तथा बराड़ा शाखा नहर के सेवापथ (सलगाडीह से बारेंदा तक) के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त कर ली गयी है. इस उपलब्धि पर विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा कि यह क्षेत्र की जनता के लंबे संघर्ष और उनकी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने कहा- “लंबे प्रयास के बाद सलगाडीह से बांकू तक जाने वाली सड़क की एक महत्वपूर्ण बाधा हमने पार कर ली है. भूमि की अड़चन के कारण NOC की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही थी, जो अब समाप्त हो चुकी है. विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास और समन्वय के बाद अब कार्य आगे बढ़ रहा है. हमारा प्रयास है कि इसे यथाशीघ्र धरातल पर उतारकर जनता को बेहतर सड़क सुविधा दी जाए.”

ये भी पढ़ें : गिरिडीह: 20 वर्षों से अवैध पत्थर खनन का काला साम्राज्य, हादसे के बाद भी धड़ल्ले से जारी कारोबार

सड़क निर्माण से आमलोगों को मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए विकास की लाइफलाइन साबित होगी. सड़क बनने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि परिवहन को भी नई रफ्तार मिलेगी. स्थानीय लोगों ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होगा और क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा. यह परियोजना केवल सड़क निर्माण नहीं, बल्कि तमाड़ क्षेत्र के विकास के नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *