रिम्स में भारी हंगामा: डायरेक्टर पर मंदिर में जूते पहनकर घुसने और पुरोहित से अभद्र व्यवहार का आरोप

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) परिसर में मंगलवार सुबह उस वक्त हंगामा मच गया जब...

Ranchi :  झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) परिसर में मंगलवार सुबह उस वक्त हंगामा मच गया जब संस्थान के निदेशक डॉ. राजकुमार पर मंदिर की मर्यादा भंग करने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे. जानकारी के अनुसार मंदिर में साप्ताहिक मंगलवारी आरती चल रही थी और साउंड बॉक्स के जरिए भजन बजाए जा रहे थे. इसी दौरान निदेशक वहां पहुंचे और कथित तौर पर ध्वनि प्रदूषण का हवाला देते हुए साउंड सिस्टम हटाने का निर्देश दिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया.

Also Read : मिक्सर मशीनों से निकल रहा जहरीला धुआं, सोनाजोड़ी में लोगों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा

 पुजारी ने लगाए गंभीर आरोप, CCTV जांच की मांग


मंदिर के पुजारी ने आरोप लगाया कि निदेशक बिना जूते उतारे गर्भगृह के पास तक पहुंच गए, जिससे मंदिर की पवित्रता भंग हुई. उन्होंने यह भी दावा किया कि निदेशक ने उनके साथ तीखी भाषा का प्रयोग किया और कथित रूप से उन्हें कान पकड़कर माफी मांगने को मजबूर किया. पुजारी ने कहा कि 1980 से मंदिर में पूजा हो रही है, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है. पूरे मामले का CCTV फुटेज सामने आने की बात कही जा रही है, वहीं निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *