Click Here
Click Here
Click Here

गुमला में आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान, राशन दुकानों पर लगेंगे शिविर

  गुमला: जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का...

 

गुमला: जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी पात्र लाभुकों को योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार यह अभियान पूरे जिले में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा.

06 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेंगे शिविर

जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में राशन वितरण के दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे. यह शिविर 06 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर लगाए जाएंगे. इन शिविरों में वीएलई के माध्यम से लाभुकों का ऑन द स्पॉट आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ मिल सके.

ALSO READ: रांची बनेगा चुनावी मंथन का केंद्र, वोटर रजिस्ट्रेशन पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2-3 सितम्बर को

अब तक केवल 58 प्रतिशत लाभुक ही आच्छादित

वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल राशन कार्डधारियों में से केवल 58 प्रतिशत लाभुकों का ही आयुष्मान कार्ड बन पाया है. कुल 8.8 लाख राशनकार्ड लाभुकों में से लगभग 4.9 लाख लोगों को ही अब तक योजना से जोड़ा जा सका है, जबकि लक्ष्य सभी पात्र लाभुकों को योजना से आच्छादित करना है.

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

अभियान के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. वहीं जिला स्तर पर निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, एनएचएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

समन्वय से सुनिश्चित होगा लक्ष्य

सभी वीएलई को सक्रिय पीडीएस डीलरों के साथ टैग किया गया है, ताकि राशन वितरण के दौरान समन्वय स्थापित करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभुकों का आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जा सके.

प्रशासन ने सभी पात्र लाभुकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पीडीएस दुकान पर निर्धारित तिथि के अनुसार पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाएं और योजना का लाभ अवश्य उठाएं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *