गिरिडीह : जनता दरबार में उपायुक्त ने जाना आमलोगों की समस्या, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Giridih: गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में आमलोगों की समस्याओं से अवगत हुए. समस्या जानने के बाद डीसी ने...

Giridih: गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनता दरबार में आमलोगों की समस्याओं से अवगत हुए. समस्या जानने के बाद डीसी ने त्वरित समाधान के निर्देश दिये. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्या डीसी के सामने रखी. जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजनों को प्रशासन से सीधे जोड़ना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है. जनता दरबार में 100 से अधिक लोग अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे. इस दौरान भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और स्पष्ट कहा कि प्रत्येक आवेदन का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

ये भी पढ़ें : वैश्विक शांति के लिए हुंकार: झारखंड विधानसभा में गूंजी युद्ध समाप्ति की मांग, बैठक में जुटे दिग्गज नेता

लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं : डीसी

डीसी ने पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमलोगों के बीच एक सशक्त संवाद का माध्यम है, जिससे समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करें, ताकि उनका शीघ्र और प्रभावी समाधान संभव हो सके.

ये भी पढ़ें : बेटी होने के डर से पत्नी का कराया जबरन गर्भपात, कोर्ट ने पति को सुनाई 8 साल की सजा

जिला प्रशासन की पहल से आमलोग दिखे खुश

जनता दरबार की सराहना करते हुए आमलोगों ने कहा कि इससे प्रशासन तक उनकी पहुंच आसान हुई है और समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता आई है. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिली. यह संदेश दिया कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत, अंजना भारती सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *