रांची: बरियातू थाना क्षेत्र के मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित प्रीति ज्वेलर्स को दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया है. ये घटना मंगलवार की देर शाम हुई है. जानकारी के अनुसार तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चार अपराधी दुकान में दाखिल हुए. दुकान में घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर वहां मौजूद कर्मियों को डराया-धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी. अपराधियों ने दुकान से लगभग एक किलो चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे दस हजार रुपये नगद लूट लिए.

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार
पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी अपनी बाइक पर सवार होकर तेजी से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुकान संचालक से मामले की जानकारी ली और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस दुकान और सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों के भागने की दिशा और उनकी पहचान की जा सके.
यह भी पढ़ें: गिरिडीह : जनता दरबार में उपायुक्त ने जाना आमलोगों की समस्या, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
