Technology Desk: Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ₹339 का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. यह प्लान पूरे देश में उपलब्ध है और इसकी वैधता पूरे 1 महीने की है. हालांकि, इस प्लान में कोई OTT सर्विस शामिल नहीं है और डेटा लिमिट भी ज्यादा बड़ी नहीं है. ऐसे में भारी डेटा इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए यह थोड़ा सीमित साबित हो सकता है.

क्या मिलते हैं बेसिक बेनिफिट्स?
₹339 वाले इस प्लान में यूज़र्स को रोज़ाना 1.5GB डेटा मिलता है. इसके साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी जाती है.यह प्लान उन यूज़र्स के लिए बेहतर है जो रोज़मर्रा के काम जैसे ब्राउज़िंग, सोशल मीडिया और कॉलिंग के लिए एक किफायती विकल्प चाहते हैं.
एंटरटेनमेंट और ऐप्स का एक्सेस
इस प्लान के साथ यूज़र्स को JioTV और Jio AI Cloud जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलता है। इससे उन्हें टीवी कंटेंट और क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है. हालांकि, इसमें किसी भी तरह का OTT सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है.
5G डेटा नहीं मिलेगा
इस प्लान की एक अहम कमी यह है कि इसमें 5G डेटा का फायदा नहीं दिया जाता. कंपनी के नियमों के अनुसार, 5G डेटा केवल उन्हीं प्लान्स में मिलता है जिनमें रोज़ाना कम से कम 2GB डेटा दिया जाता है.
कितना किफायती है यह प्लान?
अगर पूरे महीने के हिसाब से देखें, तो ₹339 का यह प्लान लगभग ₹11 प्रतिदिन के आसपास पड़ता है. यह इसे बजट यूज़र्स के लिए एक किफायती विकल्प बनाता है.
सबसे खास बात यह है कि इसकी वैधता 30 दिन नहीं, बल्कि पूरा एक महीना होती है. यानी जिस तारीख को आप रिचार्ज करेंगे, अगला रिचार्ज भी उसी तारीख को करना होगा.
₹319 प्लान से कितना अलग है?
कई यूज़र्स के मन में सवाल आता है कि जब ₹319 वाला प्लान लगभग वही फायदे देता है, तो ₹339 क्यों लें? दरअसल, दोनों प्लान्स में डेटा, कॉलिंग और SMS जैसे बेनिफिट्स लगभग एक जैसे हैं. लेकिन ₹339 वाले प्लान में करीब ₹14.95 का अतिरिक्त टॉकटाइम मिलता है. यह टॉकटाइम उन यूज़र्स के लिए काम का हो सकता है जो स्पेशल नंबर या बैलेंस कटने वाली सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं.
किसके लिए सही है यह प्लान?
कुल मिलाकर, ₹339 का यह प्लान उन यूज़र्स के लिए सही है जिन्हें ज्यादा डेटा की जरूरत नहीं है, लेकिन कॉलिंग और रोज़ाना इंटरनेट इस्तेमाल के लिए एक सस्ता और भरोसेमंद ऑप्शन चाहिए.
