Palamu: जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदरी गांव में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब पिपरहिया तालाब में एक बुजुर्ग का शव तैरता हुआ पाया गया.
ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह शौच के लिए तालाब के पास पहुंचे ग्रामीणों ने पानी में एक शव तैरते देखा. यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लेस्लीगंज थाना पुलिस को दी.
Also Read: इरफान अंसारी का बड़ा सवाल: असम में वोटिंग के बाद 26 दिन तक काउंटिंग में देरी क्यों?
शव की पहचान और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
शव की पहचान सोहराई यादव (लगभग 70 वर्ष), निवासी ग्राम कुंदरी के रूप में की गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनके बीच चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया.
