Click Here
Click Here
Click Here

‘वीर’ एक्ट्रेस ज़रीन खान के लिए दुःख भरा समय, लंबी बीमारी के बाद मां का निधन

  Entertainment Desk: बॉलीवुड की ‘वीर’ फिल्म की अभिनेत्री जरीन खान इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. लंबे समय...

 

Entertainment Desk: बॉलीवुड की ‘वीर’ फिल्म की अभिनेत्री जरीन खान इस समय बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद उनकी मां, परवीन खान, ने मुंबई में अंतिम सांस ली. सूत्रों के अनुसार, परवीन खान कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज चल रहा था. इस खबर ने जरीन और उनके परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है.

जरीन खान की मां अब हमारे बीच नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां, परवीन खान का निधन हो गया है. इस खबर की पुष्टि जरीन खान की टीम ने एक आधिकारिक बयान में की. टीम ने कहा कि “हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि हमारी प्यारी परवीन खान, जो जरीन खान और सना खान की मां थीं, 8 अप्रैल को इस दुनिया से विदा हो गईं.” इस दुखद घड़ी में जरीन और उनके परिवार को अपने करीबी दोस्तों और परिवार का सहारा मिल रहा है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

जरीन खान की मां अस्पताल में भर्ती

पिछले कुछ महीनों से जरीन खान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मां की सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर कर रही थीं और फैंस से उनके लिए दुआ करने का अनुरोध कर रही थीं. पिछले महीने ही परवीन खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जरीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, “मां को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कृपया उनके लिए प्रार्थना करें.”

इस दौरान जरीन और उनका परिवार मुश्किल समय से गुजर रहा था और फैंस की दुआएं उनके लिए सहारा बनीं.

जरीन खान की मां का निधन: 10 साल पहले हुई थी हार्ट सर्जरी

एक्ट्रेस जरीन खान की मां का 8 अप्रैल को मुंबई के वर्सोवा में अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार, 2016 में उनकी मां का हार्ट सर्जरी हुआ था और तब से उनकी सेहत पर निगरानी रखी जा रही थी. अंतिम संस्कार में जरीन के करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए.

ALSO READ: धनबाद सांसद का महिला बोगी में सफर की तस्वीर वायरल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल, क्या रेल मंत्री करेंगे कार्रवाई?

जरीन खान के डॉग रैम्बो का निधन, मां से एक दिन पहले

जरीन खान के प्यारे पालतू डॉग रैम्बो का निधन उनकी मां के निधन से बस एक दिन पहले ही हो गया. जरीन ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में साझा करते हुए लिखा, “आज सुबह मेरा बच्चा हमें छोड़कर अपने भाई-बहनों के पास चला गया. शांति से आराम करो मेरे रैम्बो, तुम्हारी याद हमेशा रहेगी. (18.07.2011 – 07.04.2026)”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *