48 घंटे बाद भी नहीं मिला हिमांशु, दीपाटोली में लापता किशोर को लेकर परिवार बेहाल

    रांची: दीपाटोली क्षेत्र के बांधगाड़ी में 14 वर्षीय किशोर हिमांशु मुंडा के लापता होने की घटना ने इलाके में चिंता...

 

 

रांची: दीपाटोली क्षेत्र के बांधगाड़ी में 14 वर्षीय किशोर हिमांशु मुंडा के लापता होने की घटना ने इलाके में चिंता पैदा कर दी है. बांधगाड़ी, दीपाटोली, रांची निवासी हिमांशु मुंडा 07 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था और उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है. परिवार ने बताया कि हिमांशु मुहल्ले में ही खेलने निकला था और शाम तक घर नहीं लौटा. उसके मोबाइल या किसी अन्य संपर्क का भी पता नहीं चल सका है. परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को हिमांशु के बारे में कोई जानकारी हो, वह उसे कहीं भी देखे या उसके ठिकाने की कोई सूचना हो तो तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क करें:

  • 8709002060
  • 9304946708

ALSO READ: गोड्डा: पथरगामा में युवक की पीटकर पीटकर हत्या, हिरासत में कई लोगों से हो रही पूछताछ

परिवार और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से भी त्वरित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि बच्चे की तलाश में हर संभव मदद की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. सभी नागरिकों से अपील है कि कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें. एक छोटी सी सूचना या शेयर भी इस बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *