पेयजल स्वच्छता विभाग: मंत्री योगेंद्र प्रसाद के औचक निरीक्षण के बाद कर्मियों का विरोध, कहा- काम करने लायक कंफर्टेबल जोन बनाए, बाद में काम की गुणवत्ता देखें

रांची: पेयजल साक्षरता विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही में विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नेपाल...

Drinking Water Sanitation Department
पेयजल स्वच्छता विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद

रांची: पेयजल साक्षरता विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. हाल ही में विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नेपाल हाउस स्थित पेयजल स्वच्छता विभाग का औचक निरीक्षण किया था और कई कर्मियों को डांट फटकार लगाई थी. कर्मियों से कहा गया था कि वह काम समय पर करें और ऑफिस सुनिश्चित समय पर आएं. निरीक्षण करने के वक्त जो वीडियो लिया गया था, वह बहुत वायरल हुआ, जिसके बाद झारखंड सचिवालय सेवा संघ की तरफ से मंत्री को एक पत्र लिखा किया गया है, जिसमें तमाम तरह की मुश्किलों और दिक्कतों से मंत्री जी को अवगत कराया गया है.

जानिए क्या लिखा है संघ के कर्मियों ने?

सविनय निवेदन है कि आपके द्वारा हाल ही में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का किया जा रहा औचक निरीक्षण प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत सराहनीय है. इस प्रकार के निरीक्षण से ना केवल प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आती है, बल्कि कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की वास्तविक स्थिति का भी समुचित आकलन संभव हो पाता है. निरीक्षण के दौरान विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी से यह जानकारी मिली कि विभागीय कर्मियों को अनेक प्रकार की व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके कार्य निष्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि निम्नलिखित समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए:

* विभाग में कार्यरत पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए समुचित कार्यस्थल तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए.

* कर्मियों को समय-समय पर आवश्यक विभागीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाए.

* नव-नियुक्त सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों को वेतन का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए.

* पदस्थापना एवं स्थानांतरण से संबंधित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए, जिससे कर्मियों में अनावश्यक असंतोष उत्पन्न न हो.

अतः पुनः आपसे अनुरोध है कि उपर्युक्त बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए विभागीय कर्मियों को राहत प्रदान करने की कृपा करें.

यह भी पढ़ें: रांची: तालाब से नरकंकाल बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *