झारखंड: पाकुड़ में मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, नोवामुंडी में रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो

  रांची: राज्य के दो अलग-अलग जिलों में शुक्रवार की सुबह हुए हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए....

 

रांची: राज्य के दो अलग-अलग जिलों में शुक्रवार की सुबह हुए हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक तरफ पाकुड़ जिले में ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में एक युवक मालगाड़ी के नीचे आने से जख्मी हो गया, वहीं दूसरी पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में एक भीषण सड़क दुर्घटना में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. दोनों ही घटनाओं में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पाकुड़: शॉर्टकट के चक्कर में मालगाड़ी की चपेट में आया युवक:

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोना जोड़ी निवासी शाहनवाज अंसारी आज सुबह एक बड़े हादसे का शिकार हो गए. यह घटना प्लेटफार्म नंबर दो पर हुई, जहां शाहनवाज खड़ी ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाहनवाज प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए खड़ी एक मालगाड़ी के ऊपर से चढ़कर पार होने की कोशिश कर रहे थे.इसी बीच अचानक मालगाड़ी चल पड़ी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गए. युवक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, हालांकि, चोट की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर (हायर सेंटर) रेफर कर दिया है.

ALSO READ: झारखंड: पाकुड़ में मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, नोवामुंडी में रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो

नोवामुंडी: ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराई बोलेरो, बाल-बाल बची जान:

पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी में आज सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ.कोयडा (उड़ीसा) से चक्रधरपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार सफेद बोलेरो नोवामुंडी ओवरब्रिज के पिलर नंबर 16 के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन घूमकर विपरीत दिशा में खड़ा हो गया. गाड़ी चला रहे मालिक परमेश्वर नायक के सिर में गंभीर चोट आई है और वे बेहोश हो गए, हालांकि, उनके साथ सवार पोरेश दिउरी ने सीट बेल्ट पहन रखी थी और हादसे के वक्त गाड़ी का एयरबैग खुल गया, जिससे उनकी जान बच गई और उन्हें कम चोटें आईं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *