छऊ हमारी पहचान, इसे वैश्विक मंच तक पहुंचाना ही कुंवर विजय प्रताप सिंह देव को सच्ची श्रद्धांजलि : मनोज चौधरी

Seraikela: परिमार्जित सरायकेला छऊ शैली के जनक स्वर्गीय कुंवर विजय प्रताप सिंह देव की स्मृति में शुक्रवार को छऊ कला केंद्र, सरायकेला...

Seraikela: परिमार्जित सरायकेला छऊ शैली के जनक स्वर्गीय कुंवर विजय प्रताप सिंह देव की स्मृति में शुक्रवार को छऊ कला केंद्र, सरायकेला में भावनात्मक और गौरवपूर्ण क्षण देखने को मिला. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया. इस दौरान उनके सुपुत्र कामाख्या सिंह देव भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में वरिष्ठ छऊ कलाकार, युवा प्रतिभा, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए. पूरा परिसर पारंपरिक संस्कृति के गौरव से ओत-प्रोत दिखा. अनावरण के समय लोगों ने तालियों से इस महान विभूति को श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन को राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव 2026 में शामिल होने का आमंत्रण

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने छऊ नृत्य को लोक परंपरा से आगे बढ़ाया

साल 1896 में जन्मे कुंवर विजय प्रताप सिंह देव सरायकेला राज परिवार से जुड़े दूरदर्शी कलाप्रेमी और सांस्कृतिक संरक्षक थे. उन्होंने छऊ नृत्य को लोक परंपरा से आगे बढ़ाकर सुसंगठित, परिमार्जित और मंचीय स्वरूप दिया. उनके प्रयासों से ही सरायकेला छऊ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली. मुख्य अतिथि मनोज चौधरी ने कहा, “छऊ हमारी पहचान है. इसे संरक्षित कर वैश्विक मंच तक पहुंचाना ही कुंवर विजय प्रताप सिंह देव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.”

यह भी पढ़ें : 30 अप्रैल तक करा लें E-KYC, वरना रद्द हो सकता है राशन कार्ड

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *