गिरिडीह : आरोग्य दूतों को उपायुक्त ने किया सम्मानित, DC ने कहा- बच्चे खेलकूद पर दें ध्यान

Giridih: गिरिडीह में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह प्रेरणादायक और जागरूकता बढ़ाने वाला आयोजन...

Giridih: गिरिडीह में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह प्रेरणादायक और जागरूकता बढ़ाने वाला आयोजन साबित हुआ. नगर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर, स्वास्थ्य आरोग्य दूत, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना और इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित करना था.

यह भी पढ़ें : झारखंड ट्रेजरी घोटाला: हजारीबाग और बोकारो के बाद अब पलामू में भी अवैध निकासी के संकेत, सभी 33 कोषागारों की होगी उच्चस्तरीय जांच

मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचें बच्चे : उपायुक्त

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखते हैं. विद्यालयों में हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर और स्वास्थ्य आरोग्य दूत बच्चों को स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, योग और खेलकूद के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने बच्चों को मोबाइल और डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग से बचने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें शारीरिक गतिविधियों, खेलकूद और पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए. साथ ही उन्होंने सभी हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर से अपने विद्यालय और आसपास के समुदाय में लगातार स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें : RIMS रांची में सीनियर रेजिडेंट भर्ती पर उठे सवाल: मेधावी छात्र का आरोप, नियम ताक पर रखकर चहेतों को दी गई नियुक्ति

“ऐसे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव”

समारोह के दौरान जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर और स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. उपायुक्त ने सभी सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उनका समर्पण अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इस तरह के प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है. वहीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है और स्कूल स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करता है. इसके माध्यम से स्वच्छता, पोषण, एनीमिया नियंत्रण, टीकाकरण, मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैल रही है. अंत में उपायुक्त ने सभी शिक्षकों, हेल्थ एंड वेलनेस एम्बेसडर, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आयोजकों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में कार्य जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *