NH-320G की सुस्त रफ्तार पर फूटा गुस्सा: ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, लंबी कतारों में फंसे वाहन

SIMDEGA: कोलेबिरा से मनोहरपुर तक NH-320G के चौड़ीकरण कार्य में धीमी गति से नाराज ग्रामीणों ने बानो के सोदे में सड़क पर...

SIMDEGA: कोलेबिरा से मनोहरपुर तक NH-320G के चौड़ीकरण कार्य में धीमी गति से नाराज ग्रामीणों ने बानो के सोदे में सड़क पर उतरकर एनएच जाम कर दिया.

बताया जा रहा है कि कोलेबिरा-मनोहरपुर NH-320G का चौड़ीकरण कार्य लंबे समय से चल रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. संवेदक द्वारा कार्य में सुस्ती के कारण परियोजना अब तक अधूरी पड़ी है.

लंबा जाम, लोगों को भारी दिक्कत

कार्य की धीमी रफ्तार से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह करीब 7 बजे से बानो के सोदे में सड़क जाम कर दिया. इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ सड़क पर डटे हुए हैं, जिससे जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ALSO READ:झारखंड: पूर्व सैनिकों के पुनर्वास के लिए ‘राज्य प्रबंधन समिति’ का पुनर्गठन, राज्यपाल होंगे अध्यक्ष, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *