Ranchi : सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के 14 अप्रैल को बोकारो लौटने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. गंभीर रूप से अस्वस्थ महतो के रांची से बोकारो तक सुरक्षित आवागमन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सुरक्षा स्कॉट उपलब्ध कराने की मांग की है. अपने पत्र में आदित्य साहू ने कहा है कि इंद्रजीत महतो पिछले कई वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा था. अब डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें 14 अप्रैल को रांची एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से सड़क मार्ग से बोकारो ले जाया जाएगा.
यह भी पढ़ें : जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा: हजारीबाग में 43 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा
जुटेंगे समर्थक, सुरक्षा पुख्ता करने की मांग
उन्होंने बताया कि लंबे समय बाद अपने नेता के आगमन को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में भारी उत्साह है. रांची एयरपोर्ट से लेकर बोकारो तक हजारों लोगों के जुटने की संभावना है, जिससे भीड़ और ट्रैफिक की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इसी को देखते हुए आदित्य साहू ने DGP से आग्रह किया है कि पूरे मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और वाहन के साथ स्कॉट तथा सशस्त्र सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाए, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो.

यह भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट पर अमित शाह का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष ने किया स्वागत
