Giridih: शहर के मोहलीचुवाँ एसपी आवास के समीप सोमवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल और पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूट गया और वहाँ लगा पेड़ भी उखड़ गया. टक्कर की तेज आवाज से आसपास के लोग सहम गए, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इस हा,दसे में किसी की जानमाल की क्षति नहीं हुई. पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है.
ALSO READ: पलामू चैनपुर में भीषण आग, शादी की तैयारियों का सामान जलकर खाक
घटना को लेकर वार्ड पार्षद मुन्ना रजवार ने बताया कि इस क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिसमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उन्होंने स्पीड ब्रेकर या बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है. घटनास्थल के पास रहने वाले स्थानीय निवासियों ने कहा कि वैन की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़-पोल से न टकराता तो बड़ी अनहोनी हो जाती. उन्होंने प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है
