पलामू चैनपुर में भीषण आग, शादी की तैयारियों का सामान जलकर खाक

PALAMU: चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार की देर रात एक भीषण आगजनी की घटना हो गई. जहाँ दिलीप पाठक...

PALAMU: चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव में सोमवार की देर रात एक भीषण आगजनी की घटना हो गई. जहाँ दिलीप पाठक का खपरैल पोस मकान भीषण आग की चपेट में आ गया.

इस अग्निकांड में घर के अंदर रखे 50 हजार रुपये नकद और लगभग आठ लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर पूरी तरह खाक हो गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि स्थानीय ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम को इसे शांत करने में करीब तीन घंटे का कड़ा संघर्ष करना पड़ा.

शादी की तैयारियों पर टूटा दुखों का पहाड़

हालांकि आग लगने के स्पष्ट कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने परिवार के भविष्य के सपनों को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, दिलीप पाठक की नातिन का रिश्ता तय हो चुका था और आने वाले एक से दो महीनों में सगाई का कार्यक्रम होने वाला था.

ALSO READ: अमेरिका-ईरान तनाव का असर: प्लैटिनम की कीमतों में उछाल, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

शादी की तैयारियों को लेकर परिवार लंबे समय से धीरे-धीरे सामान और अन्य कीमती वस्तुएं इकट्ठा कर रहा था, जो इस हादसे में पूरी तरह नष्ट हो गई हैं. खुशियों के घर में अब केवल राख का ढेर बचा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *