iCloud स्कैम क्या है? iPhone यूजर्स को कैसे बना रहे हैं ठग निशाना, जानें बचाव के आसान तरीके

  Technology Desk: अगर आप iPhone यूज कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दुनियाभर के iPhone यूजर्स को...

 

Technology Desk: अगर आप iPhone यूज कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. दुनियाभर के iPhone यूजर्स को iCloud स्कैम को लेकर चेतावनी दी जा रही है. इसमें Apple के नाम से फर्जी ईमेल भेजे जा रहे हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि आपका iCloud स्टोरेज फुल है या अकाउंट ब्लॉक हो गया है.

जैसे ही यूजर दिए गए लिंक पर क्लिक करता है, वह फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है और वहां Apple ID डालते ही अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है। यह पूरी तरह फिशिंग स्कैम है जिसका मकसद यूजर्स की निजी जानकारी चोरी करना है. एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसे किसी भी ईमेल या लिंक पर क्लिक करने से बचें और हमेशा 2FA (Two-Factor Authentication) ऑन रखें.

चलिए जानते हैं क्या है iCloud स्कैम, जिससे iPhone यूजर्स हो रहे हैं निशाना

इन दिनों साइबर ठग यूजर्स को निशाना बनाने के लिए फर्जी ईमेल का इस्तेमाल कर रहे हैं. इन मेल में दावा किया जाता है कि आपका iCloud स्टोरेज फुल हो गया है या आपका अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया है. कई बार डर दिखाया जाता है कि आपकी फोटो और वीडियो डिलीट हो सकती हैं.

इसके बाद यूजर को तुरंत “Upgrade” करने या पेमेंट अपडेट करने के लिए लिंक दिया जाता है. जैसे ही यूजर उस लिंक पर क्लिक करता है, वह फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाता है और Apple ID डालते ही अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है.

iCloud स्कैम: फर्जी ईमेल से यूजर्स को बनाया जा रहा निशाना

ऐसे स्कैम ईमेल को पहचानने के लिए सबसे पहले भेजने वाले का ईमेल एड्रेस देखें, जो अक्सर अजीब डोमेन जैसे .biz, .ua या अन्य संदिग्ध एक्सटेंशन वाला होता है. इन मेल में स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियां भी आम होती हैं, जैसे “Your account may expires today” जैसी गलत अंग्रेजी. इसके अलावा इनका टोन काफी डराने वाला होता है ताकि यूजर जल्दबाजी में लिंक पर क्लिक कर ले.

स्कैम से बचने के लिए जरूरी सावधानियां

  • किसी भी संदिग्ध या अनजान ईमेल को तुरंत delete या ignore करें.
  • ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें जो iCloud स्टोरेज या अकाउंट ब्लॉक का डर दिखाए.
  • अगर गलती से लिंक खुल भी जाए तो कोई भी Apple ID, पासवर्ड या पर्सनल डिटेल ना डालें.
  • अपने iPhone में सीधे Settings > iCloud में जाकर अकाउंट और स्टोरेज की स्थिति जांचें.
  • सेफ्टी को और सिक्योर करने के लिए Two-Factor Authentication (2FA) को हमेशा ऑन रखें.
  • UK की कंज्यूमर संस्था ‘Which?’ ने भी यूजर्स को ऐसे फर्जी ईमेल से सतर्क रहने की सलाह दी है.

ALSO READ: सड़क सुरक्षा पर सख्ती, DC ने दिए कड़े निर्देश, ड्रिंक एंड ड्राइव पर होगी कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *