RANCHI: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की बहुप्रतीक्षित सिविल लिस्ट-2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है. एक जनवरी 2026 तक की स्थिति के आधार पर तैयार की गई इस सूची में झारखंड कैडर के अधिकारियों की वरीयता और तैनाती का पूरा ब्यौरा दिया गया है.
अनिल पालटा सबसे वरिष्ठ, श्रीराम समद सबसे कनिष्ठ
ताजा आंकड़ों के अनुसार, झारखंड पुलिस महकमे में 1990 बैच के IPS अधिकारी अनिल पालटा वर्तमान में सबसे सीनियर अधिकारी हैं. वे डीजी रैंक पर कार्यरत हैं. वहीं, सूची के दूसरे छोर पर श्रीराम समद का नाम है, जिन्हें झारखंड कैडर का सबसे जूनियर IPS अधिकारी बताया गया है.
झारखंड में IPS अधिकारियों का सांख्यिकीय विवरण
गृह मंत्रालय की रिपोर्ट झारखंड में अधिकारियों की स्वीकृत संख्या और वर्तमान तैनाती के बीच के अंतर को भी स्पष्ट करती है. झारखंड में IPS के कुल स्वीकृत पद 158 हैं, जिनमें वर्तमान में तैनात अधिकारियों की संख्या 146 है. जिनमें 105 सीधी भर्ती से हैं और 41 पदोन्नति से हैं.
