आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन

  Gumla: गुमला में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज...

 

Gumla: गुमला में भारत रत्न, संविधान निर्माता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज गुमला जिला प्रशासन द्वारा अलबर्ट एक्का स्टेडियम परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) सुरेश प्रसाद यादव, भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) राजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत, जिला पशुपालन पदाधिकारी अरुण प्रताप सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी गुमला हरीश कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

डॉ. आंबेडकर के विचारों को किया याद

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों, उनके संघर्षपूर्ण जीवन एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया. अधिकारियों ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी सामाजिक समानता, न्याय एवं समावेशी विकास के मार्गदर्शक हैं.

संविधान के मूल्यों को अपनाने का संकल्प

इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने तथा समाज में समानता, भाईचारा एवं न्याय की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया.

ALSO READ: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर गिरिडीह में प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक समरसता का दिया गया संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *