हिरणपुर की कोरोलिना किस्कू बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

  पाकुड़: जिले के हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव की रहने वाली कोरोलिना किस्कू आज ग्रामीण महिलाओं के...

 

पाकुड़: जिले के हिरणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरमसिया पंचायत अंतर्गत बरमसिया गांव की रहने वाली कोरोलिना किस्कू आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं. झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से उन्होंने तरबूज की खेती और मुर्गी पालन को अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख दी है.

सीमित संसाधनों में सफलता की कहानी

सीमित संसाधनों के बावजूद कोरोलिना ने हिम्मत नहीं हारी और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग करते हुए अपनी आय के स्रोत को मजबूत किया. आज उनकी मेहनत रंग ला रही है और उनका परिवार आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा है.

ALSO READ: टीबी मुक्त भारत अभियान: गुमला में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन

बीडीओ ने किया निरीक्षण और सराहना

इस सफलता की कहानी का जायजा लेने हिरणपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप स्वयं उनके गांव पहुंचे. उन्होंने खेतों में लगे तरबूज की फसल और मुर्गी पालन की व्यवस्था का निरीक्षण किया और कोरोलिना के प्रयासों की सराहना की. बीडीओ ने कहा कि इस तरह की पहल अन्य ग्रामीणों, खासकर महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

गांव में बढ़ रही जागरूकता

स्थानीय लोगों ने भी कोरोलिना की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से गांव में जागरूकता बढ़ी है और अब अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रही हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *