Gumla: आज 14 अप्रैल को टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय संकल्प के तहत 22वें दिन गुमला नगर स्थित कृष्णा छात्रावास, वार्ड नंबर 18 (टाउन हॉल के समीप) में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन किया गया. राजपत्रित अवकाश होने के बावजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया.

जनप्रतिनिधियों की प्रेरणादायक उपस्थिति
इस अवसर पर वार्ड कमिश्नर श्रीमती विजेता मिंज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाया. उन्होंने संकल्प लिया कि सभी मिलकर वार्ड नंबर 18 को टीबी मुक्त बनाएंगे और जनभागीदारी को बढ़ावा देंगे.
जागरूकता और निःशुल्क जांच पर जोर
शिविर का उद्देश्य केवल जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना और हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना रहा.
- लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया
- निःशुल्क एक्स-रे जांच की सुविधा दी गई
- समय पर जांच और उपचार के महत्व को समझाया गया.
“टीबी लाइलाज नहीं” का संदेश
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि “टीबी एक बीमारी है, लाइलाज नहीं -समय पर पहचान और सही इलाज से इसे हराया जा सकता है.” यह प्रयास एक स्वस्थ और टीबी मुक्त भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया.
छात्रों को किया गया जागरूक
जिला कार्यक्रम समन्वयक विनय कुमार गुप्ता ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से टीबी मुक्त गुमला जिला बनाने में सहयोग की अपील की. मुकेश कुमार सिंह ने एक्स-रे कार्य में सहयोग करते हुए टीबी के लक्षणों और उपचार की जानकारी दी.
तकनीकी कार्य और पंजीकरण
अंशु निधि (टीबी एचवी, जिला यक्ष्मा केंद्र गुमला) द्वारा छात्रों का ऑन-द-स्पॉट एनरोलमेंट कर एक्स-रे जांच की जानकारी निक्षय पोर्टल में दर्ज की गई. रिच संस्था के पीपीएस निर्मल कुजूर ने भी जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभाई.
ALSO READ: आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन
सफल आयोजन में अहम भूमिका
इस शिविर को सफल बनाने में हरिशंकर मिश्रा (PPM कोऑर्डिनेटर) एवं डीपीएस उदय प्रताप ओहदार की सराहनीय भूमिका रही. वहीं एक्स-रे का कार्य उपेंद्र साहू द्वारा किया गया.
सामूहिक संकल्प
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया- “ना डरेंगे, ना छुपाएंगे… टीबी को हराकर देश को जीत दिलाएंगे.”
ALSO READ: आस्था के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी, राज्य के विकास और खुशहाली की कामना
