बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही बनेगा समृद्ध मेदिनीनगर : महापौर अरुणा शंकर

Palamu: स्थानीय अंबेडकर पार्क में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ, पलामू के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ....

Palamu: स्थानीय अंबेडकर पार्क में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ, पलामू के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और युगदृष्टा थे. उन्होंने कहा, “बाबा साहेब का मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ आज भी हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत है. उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं.” इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, कई स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें : जेएसएससी पेपर लीक मामला: राजभवन पहुंचा भाजपा का शिष्टमंडल, CBI जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *